Wednesday, February 11, 2009

देखा है क्या ?

अश्रू पूरित नयन ले कर , अल्प शिक्षित करम ले कर ;

हर दिशा की शरण ले कर , मन में कितने भरम ले कर ;

साज़ पे पृथ्वी के हरपल , गिरते झुकते कदम ले कर ;

शिथिल जिव्हा , चर्म ठिठुरित , भाग्य का संस्मरण ले कर ;

श्याम रात्रि में निकलते , चाँद को देखा किसी ने ?


कंठ था उसका अवरोधित , नाम यद्यपि था कुल्शोभित ;

फ़िर भी जीवन संग ले कर , दाग ले कर , क्लेश ले कर ;

मन का सारा द्वेष ले कर , ख़ुद का थोरा तेज़ ले कर ;

बादलों की सेज ले कर , चाहतें तबरेज ले कर ;

क्या कभी देखा किसी ने , चाँद को देखा किसी ने ?


आदि और अनंत ले कर, कोई काज पंथ ले कर ,

फ़िर भी रोज़ ही संग अपने अगिनत नक्षत्र ले कर,

चाहतें एकछत्र ले कर , मन्नतें सर्वत्र ले कर ,

धुनी रमाते साधुओं के , मंत्रों का सब अर्क ले कर ,

उस्रा पर फ़िर अस्त ले कर, उषा निशा का फर्क ले कर,

राहियों को राह दिखाते, चाँद को देखा क्या तुमने ?



Thursday, January 8, 2009

Welcome to life

Welcome, to the most fragile, the most unpredictable, the most unearthly, the most talked about, the most fought for, the most dreamt about, the most sought after phenomenon and yet something so common that everyone has one. Welcome to the animal which everyone around seems trying to tame though knowing nothing even close about it. The game which everyone believes he is a master at but yet no one knows what his next move might be. The game boards where keeps changing colors and coins where have more than two faces. Welcome to the author who writes stories mightier than any other worth his salt, welcome to the bay where day and night numerous ships come and pass each one sure of its identity and rather thinking of itself as an entity, to the bay however they are just another passerby. Welcome to the world of innumerable possibilities and probabilities, where one simple step might change the whole of the course and at times all desperate efforts don't count in changing a situation. Welcome to something as colorful as a Indian chief's mask and yet as dark as the night itself, welcome to the contrasts of sugar and salt, Welcome to life.

Monday, January 5, 2009

The ocean of life

Up ahead there was a long road,

I tried my best to stay afloat,

Neither I knew nor ever I tried,

To turn around and look for ground,

But when I noticed I was off far,

In the seas of uncertain wrath,

Venom was flowing in my veins,

And to cap it all, it started to rain.

I looked for cover but there were none,

Life now looked like a pun,

In this moment of despair, I came across

An end of a rope which was floating past,

The other end was out of sight,

I searched for it but it was already night,

The falling rain further blocked my vision,

I looked at it again but this wasn’t envision,

I started with the end and went in its direction,

The sea now was calmer and rain showed affection,

I swam and swam until the dawn,

Till when there was light and the wind was gone,

The sea now seemed as a huge green pearl,

Although I was weary but I had hope,

Cause across my waist there was a tied rope,

My joys caught the ninth heaven,

When a boat I found ready to be driven,

I jumped up on and took some rest,

I was tired, I was weary and I was wet,

When I woke up feeling dry and strong,

I started rowing and sang a song,

I rowed and rowed and rowed and rowed,

Went on and on and on and on,

But still I don’t understand what went wrong,

Cause I still am rowing …long forgotten the song,

Looking for the land which is nowhere to be seen,

I don’t know what all places I have been,

I caught a glass bottle a few days back,

It had a story written but had no tag,

I don’t know why I thought I knew the writing,

It resembled mine and I swear that was shocking,

Even the story it talked about was mine,

At the bottom of the bottle I found a dime,

I searched my pockets I had lost mine,

I still wonder who wrote my story,

And threw it away as if unholy,

I wonder why didn’t he wrote an end,

Please decipher this message for me, it seems god send,

By the time you are thinking about what went wrong,

I am trying to remember my old song,

And am still rowing on and on...

Tuesday, December 30, 2008

अरमानों के दोराहे

चलता हूँ मैं साथ मेरे दोराहे चलते हैं …

कुछ चाहे और कुछ मेरे अनचाहे चलते हैं …

रात हमेशा ही पहलु मैं करवट लेती है …

संग सवेरा , साँझ कभी , हम सारे चलते हैं …

कभी अकेला होता हूँ तो तारे चलते हैं …

साथ मेरे ये गलियां और चौराहे चलते हैं …

मेरी आँखों मैं अक्सर बीते नज़ारे चलते हैं …

कुछ चाहे और कुछ मेरे अनचाहे चलते हैं …

--

अब आग मुझे मद्धम , शीतल अंगारे लगते हैं …

तम ओरहे बैठे मन के उजियारे लगते हैं …

मित्र मुझे अपने अब ये अंधियारे लगते हैं …

ख़ुद के मीठे वादे भी अब खारे लगते हैं …


दूर क्षितिज पर मुझको थोरा कुहासा दीखता है …

हर चेहरा जाने क्यूँ अब धुंधला सा दीखता है …

हर सेहर मुझे जाने क्यूँ अब सेहरा सा दीखता है …

मर्मवृक्ष को मेरे सब पतझर क्यूँ दीखता है …


ये दोराहे साथ मेरे हरबार निकलते हैं …

जैसे साथ आवाज़ गीत में साज़ निकलते हैं …

मेरी हर स्वछंद कविता में राग निकलते हैं …

अनदेखे अनचाहे पर कल -आज निकलते हैं …


मेरे स्वप्नों में भी अजब अजब आकार निकलते हैं …

कुछ लगते कपोत हैं बाकी बाज़ निकलते हैं …

उन बाजों के पंजों में

जकरे हुए

सहमे हुए

लहू लुहान

शायद निष्प्राण

आस पास के शोर से ख़ुद को बचाने की

पंजों के ज़ोर से ख़ुद को निकालने की

नाकाम

कोशिश करते हुए

धुल धूसरित

अवरोधित कंठ से चीखते हुए

अब भी अंधेरे में रास्ता टटोलते हुए

आगाज़ और अंत के घेरे में शायद मुझे ही कहीं खोजते हुए

मेरे कुछ …… अरमान निकलते हैं …


जब लगे काल इक्छुक है अब इन प्राणों को पि जाने को …

जब लगे धरा भी आज फटी है ये सर्वस्वा सामने को …

जब लगे की अब अँधियारा ही जीवन धारा बन आया हो …

जब लगे के मन अब जीवित नही बस ये ख़ुद की ही छाया हो …


जब लहू लगे ख़ुद का काला …

जब चर्म लगे कोई गहना हो …

जो लगा को बस ख़ुद को ढकने को

जिसको बस डाले रखना हो …


जब अपने ही मन के आँगन में हाहाकार सुनाई दे …

जब कलि रात के अंधियारे में कोई चीख अंगराई ले …

जब प्राण लगे एक पंछी सा , पर पिंजरा एक दिखाई दे

क्या करे आदमी जब जीवन में अल्पविराम दिखाई दे

--

Thursday, September 18, 2008

अनजान आदमी

रास्तों की ठोकरें जिसको नही पहचानती ..
है खरा राही न जिसको झुक के देखता कभी ..
मैं हूँ वो पाषाण जिसका कोई वजूद है ..
मैं हूँ वो इंसान जो सूखा हुआ सा ठूठ है ...

मुझे कोई जानता है है कोई चाहता ..
मैं खरा हूँ अब वहां आगे नहीं जहाँ रास्ता ..
मैं चला आया हूँ इतना दूर अपने आप से ...
मैं यहाँ अब जल रहा हूँ अपने ही संताप से ..

अपने विचारों की मैं गहराई था देखने चला ....
ख़ुद को छोटा मानने की भूल था मैं कर चला ...
अपने मन के ही अंधेरों मैं कहीं फिर खो गया ...
मैं चला था आगे लेकिन ... रास्ता फिर सो गया ...

मैंने सोचा था मुझको प्रकाश कोई जागेगा ...
मैंने सोचा था नही कोई हाथ आगे आएगा ..
मैंने सोचा था की मेरी ये सुसुप्तावस्था चिर है ....
मैंने सोचा था यहाँ गिरना ही अब तकदीर है ...

मैंने अपने आप को हल्का सा आँका था कहीं ...
मैंने अपने ख्वाब को तरजीह नहीं दी थी कभी ...
मैंने चाह था के मुझको देखें अब कोई भी ...
मैंने ख़ुद के ढक लिया था ख़ुद की चादर मैं कहीं ...

ख़ुद को ख़ुद से ऊपर सदा मन्ना मेरा यहाँ ...
ख़ुद को पहचानना ... ख़ुद को भुला देना यहाँ ..
सब हैं कहते है ग़लत ... मेरा अहम् भी साथ है ...
लेकिन कैसे मान लूँ की ये ज़रा सी बात है ...

हैं कौन जो एक बार भी मुझको कभी पढ़ पाएगा ...
है कौन जो मेरी विरक्ति ... क्यूँ है मुझे बतलाएगा ...
है कहाँ कोई जो यहाँ मेरे रास्तों की लकीर है ...
कौन है जो ये बताए क्या मेरी तकदीर है ...

यह अधूरा मन मेरा क्या प्रसन्नता चाहता नही ...
क्या ये इतना क्रूर जो मेरा भला चाहता नही ...
क्या है इसमे बात जो ये इनता बरा मगरूर है ...
क्या है यहाँ मेरी खता जो ये इतना मजबूर है ...

Monday, September 8, 2008

कौन...

कौन देगा जवाब .
क़दमों की इन आहटों का मेरे आंगन में
सासों की घबराहट का मेरे तन मन में
उन सहमी आंखों का मेरे इस चंचल मन में
मेरे सवालों का जो गए है जीवन में

कौन देगा जवाब ..
उन सवालों का जो अचानक सबसे मुश्किल लगने लगे हैं
उन अनसुनी अनकही बातों का जो मेरे मन को कचोटने लगे हैं
उन अनखुली गाठों का जो और कसती जा रही हैं
उन भीर भरे रास्तों का जो अकेला छोर बरहे जा रहे हैं

कौन रोकेगा ...
मेरी सांझ के ढलते सूरज की किरणों को
मेरी रूकती हवा में बिखरे मिट्टी के हर एक कण कण को
समय की सुइयों से हरपल आगे बढ़ते इस जीवन को
मेरे अंधेरे मन में और गहराई में जाते इस तम को

कौन सुनेगा ....
सन्नाटों मैं गूँज रही मेरी उन करून चीखों को
जल चुकी लकरी के छिद्रों से निकलते मद्धम क्रंदन को
आस पास के सब घरों से आते ... लाशों के पास रोती बिलखती आत्माओं के उस शोर को
मेरे अन्दर बैठे .. या शायद सो रहे उस अधूरे आदमी की सासों की डोर को

कौन थामेगा .....
इस पतंग की कटी डोर को जिसे पवन ऊरा चली है
इस महंत के मुह से निकले पावन शब्दों के ओर छोर को
इस गाथा में चलते हुए राहियों के आँचल को
कहीं नही जो थामना चाहता ऐसे मेरे मन चंचल को

Wednesday, August 6, 2008

Dilemma of Life...

Life, tension, work, games, balance, imbalance, labour, dilemma and destiny.looking up at life while sitting in a closed room observing things around u and thinking of what you could have done at times leaves you nowhere rather in the middle of a stream with shores far off and a high current flowing. It isn't that i am a pessimist or someone who laments on what he has done but then life promises to offer you stuff you never get, why r dreams so beautiful ,why every coming day seems to be so blue with shades of green and pink , why black is not acceptable beforehand and for that matter why don't we expect the worst so that a situation even slightly better than that cheers us up and for that matter the worst doesn't surprises us. Don't you feel that there are things more important than merely achieving your so called goals which you may have set due reasons more than one but in the end after having it done you don't get peace rather it tells you that you are now a part of a vicious circle taking rounds running behind your need or better say your greed. A greed which may not be of gold but in this case but of that momentarily happiness which actually is hollow.

I dont know if we, the humen are destined to do so or we have selected this on our own. The dilemma of life, whether is it worthwhile or presumed, are we governed by situations as we are destined to do it in a particular manner or whether our strings are in our hands where we are the puppeteer as well as the puppet.

The dilemma of destiny is deep and at times disgusting too.