Thursday, December 29, 2011

मुद्दे की बात



मुद्दा हर  सफल  होता  है, 
हर  मुद्दे  का  हल  होता  है, 
पर  जो  मुद्दे  मैं  वो  शामिल  हों, 
तो  फिर  मुद्दा  दखल  होता  है |

क्यूँ कर ये मुद्दे  ऐसी  ज़ुद्दो  ज़ेहेद  बनते  हैं, 
ये  फैसले कौन  सी  तामिल की हद  बनते  हैं, 
बड़े  कमज़ोर  हो  जाते  हैं  तख़्त  ओ  ताज  के  मालिक,  
ये  मुद्दे  जैसे  ही  कमबख्त हम  सफ़र  बनते  हैं |

अब  संजीदगी  है  गौण  .. अब  कुछ  असल  नहीं, 
 अब  भीड़  है  बस  … कोई   भी  सच्ची  सक्ल  नहीं, 
है  सही  कौन  गलत  कौन  इससे  अब  फर्क  नहीं, 
बात  है  बात  की  बस …  बात  का  कोई  अर्क  नहीं| 

अब  गर  मुद्दे  पे  रहे  बात  तो  फिर  बात  बने, 
न  हो  सतरंज  की  बिसात   तो  फिर  बात  बने,  
मैं  नहीं  कहता  सही  है  ये  या  वो  गलत  है, 
गर  हो  मंजिल  से  सरोकार  तो  फिर  बात  बने|   

Saturday, September 3, 2011

मुसाफिरनामा

अजीब  शहर  है .... यहाँ  लोग  किस्तों  मैं  जीते  हैं 
हाथ  मिलते  हैं .... अजनबी  रिश्तों  मैं जीते हैं
यहाँ कोई  किसी  के  लिए  क्या  करेगा 
यहाँ तो  सय्याद भी  फरिस्तों  से  जीते हैं

कृत्रिम रौशनी है, हर  तरफ  की  चहल  पहल  छलावा  है
यहाँ दिलों  मैं प्यार  नहीं  है ... सब  दिखावा  है
आज़ाद  आसमान  में सब परकटे  से बाज़  हैं
हर शाम  को  जीवन  में थोडा  सा  और  पछतावा  है

मन  अंगराई लेता  है ... ये  सोना  चाहता  है
कहीं किसी कोने  में छुप के रोना  चाहता है
ये शोर  कानों  में बर्दास्त  करना  मुश्किल  है
खुद  को अब  और नहीं ये खोना  चाहता है

पर  ये भीड़  और ये दौड़  अनंत  नहीं है
ये परीक्षा  इतनी  भी अत्यंत  नहीं है
ये रास्ते  मुश्किल हैं, कठोर हैं माना 
ये शुरुआत है या मध्य है ... ये अंत नहीं है || 


Saturday, April 9, 2011

कश्मकश


एक ठहराव, एक  अलगाव, एक उदासी सी है, 
रूह अन्दर से कुछ रुंवासी सी है, 
अजब सा एक एहसास मुझे घेरे है आदम,
बंद दरवाज़ों की, मन के, एक तलाशी सी है ... 

इस रेत पे ये लकीरें, किसने उकेरीं हैं,
सुखी सी इस ज़मीन पर, बूँदें बिखेरी हैं,
कौन है मायूस इस माहौल से इतना, 
रात के आँचल की किसने, परतें उधेरी हैं ...   

क्या इन अंधेरों को कोई पहचानता है,
क्या इन आवाजों में कोई समानता है,
बड़ी अजीब बात है, ये सब सुना देखा सा लगता है, 
क्या कोई इस सब का मतलब जानता है ...

ये गलियारे यूँ ही मिलते हैं, जुड़ते हैं, खो जाते हैं,
ये बवंडर थोडा माखौल उड़ा कर, सो जाते हैं,
इन भवरों के बनने का कारण समझ नहीं आता, 
मगर इन रातों के भी, आखिर में सवेरे, हो जाते हैं ...

Saturday, March 12, 2011

जुस्त-ए-जू


मै इंतेजार करता हुं,   
तेरे  आने  का  मजलिस  में,
मै दिन गुजार करता हुं, 
ये आंखे चार  करने को,
हर आफताब से माहताब तक,
हर सेहेर से  हर  रात तक...

ओ रूह-ए-सुखन ,
मै तलाश करता  हुं,
तेरी आहट का चौखट पे,
तेरे सजदे का  मस्जिद में,
तेरी खुशबू का महफिल में,
तेरे जज्बे का  इस  दिल  में...

मै जब सजदे में झुकता हुं,
तो आंखे बंद नही करता,
के क्या जाने खुदा तब ही,
कही रहमत अता कर दे,
तुझे रखने कि इस दिल में,
मुझे कुव्वत अता कर दे...

तेरे होने न होने का,
मुझे अब शक़ सा होता है,
के तारो के निकलने का,
मुकम्मल वक़्त होता है,
मै अब तो अमन चाहता हुं ,
खुद से भी, खुदा से भी,
के अब इतनी इनायत कर,
मुझे खुद से रिहा कर दे... 

Wednesday, January 19, 2011

जीवन

अनदेखे  गलियारों  में, अलफ़ाज़  लिए,  
कुछ साज़ लिए,
अनछूई सी  रातों  में,
 कुछ  कच्चे  चिट्ठे  बांच  लिए,
अंधियारों  ने  अंगराई  ली,
आलिंगन में उजियारों के,
कुछ अपने मन की बात कही,
कुछ सबके दुखड़े बाँट  लिए,
सूने  मन  की परिभाषा तो,
अपने  ही  अन्दर  बसती  है,
कुछ  कहते  हैं  चुप  रहने  को,
कुछ  कहते  हैं  बिन  सांस लिए, 
एक  अजायबघर  में  भी,
सब  अजब  अजब  सी  चीजों  में,
कुछ लोग दिखाई देते हैं,
पहचाने से अंदाज़ लिए,
अचरज सा मुझको होता है,
जीवन के अजब विवादों पर,
जब  शोर  सुनाई देता है,
अपवाद  भरे  संवाद  लिए |